Breaking News

कानपुर में दिनभर खिली रहेगी तेज धूप, पारा चढ़ने का सिलसिला जारी; बारिश की कोई संभावना नहीं

कानपुर में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 6.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में कानपुर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार कमजोर पड़ने के आसार हैं। सुबह से दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एक से दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में नमी बनाए रखें, क्योंकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *