Breaking News

लखनऊ में 25 सितंबर से हल्की बारिश की संभावना, सुबह मौसम साफ और दिन में तेज धूप व उमस भरी गर्मी रहेगी

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर बारिश के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।

सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी रही। दिन में तेज धूप के साथ चिपचिपी गर्मी का असर भी बना रहा।

25 सितंबर से हल्की बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून वापस जा चुका है। बंगाल की खाड़ी में हो रही गतिविधियों के चलते 25 सितंबर से पूर्वांचल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है। 26 सितंबर तक मानसून प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। 30 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से लौटने का अनुमान है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *