Breaking News

छात्रा की प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी: पीड़िता को कर रहा ब्लैकमेल, शादी करने की जिद पर अड़ा, पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर – Shahjahanpur News

शाहजहांपुर में एक युवक छात्रा के प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक पिछले काफी समय से फोन पर तंग कर रहा है। उसने रास्ते में रोककर फोटो खींच लिए और अब फोटो वायरल करने की धमकी दे र

.

यहां की एक कालोनी की रहने वाली युवती एक कालेज में पढ़ती है। कालोनी का रहने वाले युवक ने उसका मोबाइल तलाश कर लिया और फिर फोन पर बात कर तंग करने लगा। कालेज जाते समय भी आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी तो उससे बात करना शुरू की। एक दिन आरोपी ने रास्ते में रोककर बात की और फिर तस्वीरें खींच ली। फोटो खींचकर आरोपी ब्लैकमेल कर अक्सर बुलाता था और फिर उसने प्राइवेट तस्वीरें खींच ली। उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जैसे-तैसे उन तस्वीरों को हटवाया तो आरोपी फिर से ब्लैकमेल करने लगा और फोटो डालने की धमकी देकर बुलाने लगा।

आरोपी शादी करने का दबाव बना रहा पीड़िता का आरोप है कि मेरी शादी तय होने की जानकारी आरोपी को दी तो आरोपी शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी मेरे घर में ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे मकान की खिड़की के शीशे टूट गए। पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *