जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के अजोसी गांव की तीन सगी बहनों ने यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। खुशबू चौहान, कविता चौहान और सोनाली चौहान तीनों ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की।
तीनों बहनें खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। खुशबू खो-खो में, कविता कबड्डी में और सोनाली कंट्री रेस में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इनके पिता स्वतंत्र कुमार चौहान स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल चौहान के पुत्र हैं।
रविवार को लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 856 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें 734 पुरुष और 122 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। तीनों बहनों में से केवल कविता को नियुक्ति पत्र मिला। सोनाली के अनुसार, उनके और खुशबू के दस्तावेजों में कुछ तकनीकी खामियों के कारण वे लखनऊ नहीं जा पाईं। उन्हें ट्रेनिंग सेंटर पर ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
Zaman Times