Breaking News

सहारनपुर में 233 जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा; यह आयोजन 12 दिसंबर को हुए पहले समारोह का हिस्सा है।

 

सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज का मैदान एक बार फिर सामूहिक विवाह का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज करीब 233 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इससे पहले 12 दिसंबर को इसी स्थान पर 284 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया था।

12 दिसंबर को हुए आयोजन में 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 203 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हुए तो दूसरी ओर निकाह पढ़ाया गया। सभी जोड़ों की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई थी।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मेहमान के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन की व्यवस्थाएं भी इन्हीं विशिष्ट अतिथियों की निगरानी में की जाएंगी। दोनों पक्षों के परिजन भी विवाह समारोह में शामिल होंगे।

विवाह और निकाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार दिए जाएंगे। इनमें सिलाई मशीन, साड़ी, पायल, कंगन समेत अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

कार्यक्रम की एक खास बात यह भी है कि पंडाल के बाहर परिवार नियोजन से जुड़े काउंटर लगाए गए हैं, जहां स्वास्थ्य किट भी वितरित की जाएगी। इसके साथ ही करीब 5,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *