Breaking News

कानपुर में उम्मीद से कम हो रही बारिश: अब तक सिर्फ 65 मिमी वर्षा दर्ज, पॉकेट रेन का असर अधिक, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी – Kanpur News

 

कानपुर में रविवार को 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शहर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। रविवार को 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा 65 मिमी तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है और इसके मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

पॉकेट रेन ज्यादा हो रही है रविवार को पूर्वानुमान के बावजूद शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई। पॉकेट रेन का असर भी दिखा। कहीं अच्छी वर्षा हुई तो कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी ही हुई। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि कैंट क्षेत्र के एयरफोर्स वेदर स्टेशन में केवल 0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। कम दबाव का क्षेत्र न बन पाने से ऐसा हुआ।

रात में उमस से लोग हुए बेहाल पुरवइया हवाओं से वातावरण में नमी रही। रविवार को अधिकतम नमी का प्रतिशत 91 और न्यूनतम 84 रहा। इसके बावजूद कम बारिश और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक चले जाने के कारण उमस हो गई।

रविवार शाम को भी कई स्थानों पर बारिश हुई।

कुछ समय के लिए धूप ने उमस को बढ़ा दिया। न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री रहा। बादलों की आवाजाही से रात का पारा चढ़ गया। हवा की रफ्तार औसतन 04.7 किमी प्रति घंटा रही।

अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है बारिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण फिलहाल गतिविधियां बनी रहेंगी। गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कानपुर नगर में अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हो रही है। पॉकेट रेन की स्थितियां अभी भी बनी हुई हैं। उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।

पढ़िये अगले 4 दिनों तक कैसी रहेगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार मौसमी चक्र लड़खड़ाने से सोमवार को कानपुर के आसपास तो बारिश होगी लेकिन यहां छिटपुट वर्षा की ही संभावना है। मंगलवार को शहर में अच्छी बारिश हो सकती है।

इसी तरह बुधवार छोड़ गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मानसून आने के बाद मौसमी सिस्टम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अब सीएसए के आंकड़ों के अनुसार यहां जून महीने में कुल 60 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *