सहारनपुर में पूर्व सीएम एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के पोस्टर के साथ एक ने इंस्टाग्राम रील बनाई। यह रील लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बसपा समर्थकों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद सहरानपुर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्ता
.
आरोपी युवक ने करवा चौथ के दिन एक वीडियो बनाया। इसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद दलित समाज ने आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद थाने में तहरीर देते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
यह वायरल फुटेज की क्लिप है।
वीडियो में की अभद्रता
युवक ने रील बनाते हुए मायावती के पोस्टर के सामने अभद्रता की। वीडियो के मुताबिक- युवक हाथ में चलनी और लोटा लेकर करवा चौथ की एक्टिंग करते दिखा। इस वीडियो में उसने गलत कैप्शन भी लिखा। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने युवक पर कार्रवाई की बात कही।
वीडियो वायरल होने के बाद बसपा के बेहट विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम, मंडल प्रभारी राजेश प्रधान, मनीष कांबोज, ललित गौतम, अमित प्रधान व जगदीश प्रधान आदि ने कोतवाली बेहट पहुंचकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह को तहरीर दी।

युवक के हाथ में लोटा भी था, जिससे उसने व्रत तोड़ने जैसा रिएक्ट किया।
मामले में पुलिस ने जांच की। युवक की पहचान गांव रामपुर कलां निवासी लवेश सैनी पुत्र राजकुमार सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी लवेश सैनी को उसके घर से पकड़ लिया।
भीम आर्मी जय भीम ने कहा- माहौल खराब करने वाला वीडिया
मामले पर ‘भीम आर्मी जय भीम’ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ बसपा नेता मंजीत सिंह नौटियाल ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा- उक्त वीडियो वायरल होने से दलित समाज में रोष बना हुआ है। माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने डीजीपी और सहारनपुर जनपद के पुलिस अधिकारियों से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
मामले को लेकर सीओ अभितेष सिंह ने बताया-वायरल वीडियो की जांच की गई। युवक को चिह्नित किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
…………………….
यह खबर भी पढ़ें…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह केस में रिकॉल एप्लिकेशन पर फैसला आज: हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष बोला- 18 केस अलग-अलग सुने जाएं, हिंदू पक्ष बोला- मामला उलझाया जा रहा

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में आज बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्जी पर अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले 16 अक्टूबर को हिंदू और मुस्लिम पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद कोर्ट ले फैसला रिजर्व कर लिया था
Source Agency News
Zaman Times