Breaking News

किसान को खेत में घूमता दिखा टाइगर: शोर मचाकर जंगल में भगाया, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची – Pilibhit News

पीलीभीत में एक किसान को गेहूं की बुवाई करते समय अचानक टाइगर दिख गया। जिससे वह घबरा गया। किसान ने जल्दी से शोर मचाकर टाइगर को खेत से जंगल की ओर भगा दिया।पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास अक्सर वन्य जीव गांवों के पास आ जाते हैं।

.

जिससे लोगों में दहशत रहती है। शुक्रवार को कलीनगर तहसील के पुरेनी दीप नगर गांव में गुरिंदर सिंह नाम के किसान को अपने खेत में टाइगर दिखाई दिया। डर के मारे उसने आस-पास के लोगों की मदद से शोर मचाकर टाइगर को भगा दिया।

स्टाफ को मौके पर भेजा गया

इलाके के किसानों का कहना है कि टाइगर कई दिनों से गांव के आस-पास घूमता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। टाइगर की समस्या से राहत चाहते हैं। मामले में डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि टाइगर की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर मौके पर स्टाफ को भेजा गया है।

 

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *