गाजीपुर में कुछ दिन पहले एक युवक का गला रेते जाने का मामला सामने आया था। इस घटना में लहूलुहान युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बिरनो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चाइनीस मांझा
.
दो आरोपियों की गिरफ्तारी, चाइनीज मांझा बरामद
बिरनो थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों, सत्यम पाण्डेय और अजय पाण्डेय को बद्धोपुर नहर से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाइनीज मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी शराब पीने के बाद झगड़े में उलझ गए थे, जिसके कारण युवक का गला मंझे से कट गया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में की थी कड़ी कार्रवाई
कुछ दिन पहले बिरनो थाना क्षेत्र के पांडेपुर राधे में आयोजित मेले से घर लौट रहे युवक कृष्णा का गला रेतने की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू की थी और आरोपी की तलाश जारी थी। फिलहाल कृष्णा का इलाज चल रहा है और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Source Agency News
Zaman Times