Breaking News

सेना ने खुलासा किया: स्वर्ण मंदिर परिसर में न तो बंदूकें तैनात की गई थीं और न ही एयर डिफेंस सिस्टम।

अमृतसर: पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में किसी तरह का बंदूक या एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती नहीं की गई थी। सेना ने ये खुलासा किया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि, स्वर्ण मंदिर में ए.डी. गन की तैनाती के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्ट प्रसारित हो रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि श्री दरबार साहिब अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) के परिसर में कोई ए.डी. गन या कोई अन्य ए.डी. संसाधन तैनात नहीं किया गया था।

 

सेना ने कही ये बात

कहा जा रहा है कि पंजाब का स्‍वर्ण मंदिर पाकिस्‍तान के निशाने पर था। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्‍तान ने हमले किये, लेकिन हमने स्‍वर्ण मंदिर पर कोई आंच नहीं आने दी। भारतीय सेना ने एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली सहित भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया था। पाकिस्‍तान ने स्‍वर्ण मंदिर पर ड्रोन से हमला किया था, लेकिन इस हमले को समय रहते नाकाम कर दिया गया था। सेना ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्‍वर्ण मंदिर की सभी लाइट बंद कर दी गई थीं।

About Zaman-Admin

Check Also

मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज, बोले- उनका कद भगवान से भी ऊंचा

  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *