Breaking News

फिरोजाबाद न्यूज़: पुलिस लाइन में 15 दिवसीय समर कैंप का समापन, शूटिंग, डांस, सेल्फ डिफेंस और पेंटिंग में बच्चों ने दिखाया हुनर; एसएसपी ने किया सम्मानित

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप-2025 का समापन हो गया। यह कैंप 22 मई से पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में चल रहा था।

वामा सारथी फिरोजाबाद की अध्यक्षा श्रीमती आशिमा महाजन के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार और आम नागरिकों के बच्चों का समग्र विकास था। कैंप में बच्चों को कराटे, ताइक्वांडो, चित्रकला, डांस, संगीत, इनडोर-आउटडोर खेल और शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शूटिंग में परी ने प्रथम और पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में श्रेया और आकांक्षा क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहीं। सेल्फ डिफेंस में अवनी अवाना और वैभव प्रताप ने, जबकि पेंटिंग में केशव और वैष्वी ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

कैंप में निरीक्षक रंजना कुमार ने शूटिंग, अंश यादव ने डांस, शिल्पा श्रीवास्तव ने सेल्फ डिफेंस और सरिता गौर ने पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया। क्रिकेट और फुटबॉल के लिए सुरेश और नाहर ने पीटीआई की भूमिका निभाई। श्रीमती महाजन और एसएसपी दीक्षित ने कहा कि इस कैंप से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हुआ है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *