Breaking News

फाइलेरिया जांच के लिए स्कूली बच्चों का सर्वे, 5 ब्लॉकों में कक्षा 1-2 के छात्रों के लिए ब्लड सैंपलिंग शुरू

 

सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की जांच की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में टास (ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जनपद के बभनी, म्योरपुर, चोपन, नगवां और राबर्ट्सगंज में यह सर्वे होगा। इन क्षेत्रों के चयनित स्कूलों में कक्षा एक और दो के बच्चों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। जांच के लिए राज्य मुख्यालय से आधुनिक क्यूएफएटी किट मंगवाई गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी से सभी स्कूलों की सूची ली गई है। सॉफ्टवेयर के जरिए हर ब्लॉक से रैंडम तरीके से स्कूलों का चयन किया गया है। साथ ही 10 रिजर्व स्कूलों को भी चुना गया है। आगामी सप्ताह में जांच शुरू की जाएगी।

प्रशिक्षक डॉ. मंजीत के अनुसार प्रत्येक मूल्यांकन इकाई को 1692 जांच करनी हैं। केवल वैध जांच की गिनती की जाएगी। अमान्य जांच आने पर 20 मिनट बाद दोबारा टेस्ट किया जाएगा। जिले में कुल चार मूल्यांकन इकाइयां बनाई गई हैं।

कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विभिन्न सीएचसी के अधीक्षक, WHO के जोनल कोऑर्डिनेटर और एसएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *