Breaking News

BHU में रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल: बैनर-पोस्टर लेकर IMS आफिस के बाहर की नारेबाजी,OPD में मरीजों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार – Varanasi News

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठै जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट बुधवार को हड़ताल पर हैं। IMS कार्यालय के बाहर बैरन पोस्ट लेकर सभी ने अपना विरो

.

हड़ताल की वजह से ओपीडी में भीड़

वही, मंगलवार को बीएचयू ओपीडी में केवल 4919 मरीज ही देखे गए, जबकि केवल 49 मरीजों के ही ऑपरेशन हो सके। लिहाजा ओपीडी में केवल कंसल्टेंट ही बैठे। इस वजह से मरीजों की भीड़ ओपीडी के अंदर से बाहर तक लगी रही। बुधवार यानि आज भी हड़ताल जारी रहेगी। रेजिडेंट की हड़ताल का असर आपरेशन थियेटर से लेकर जांच काउंटर तक देखने को मिलेगा।

BHU में नहीं मिल रहा बेहतर सुरक्षा

बीएचयू ने रेजिडेंट डॉक्टर गौरव राय ने कहा – हम लोगों ने बीएचयू प्रशासन के सामने अपनी बहुत सी मांगे रखी थी लेकिन अभी भी जो ठोस मांग थी उसे पर कोई पहल नहीं हुआ है अभी भी प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा हमें सही तरीके से सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिल रही। गौरव ने आरोप लगाया कि अभी भी हमारे साथ कोई घटना होती है तो बीएचयू प्रशासन द्वारा 6 घंटे के अंदर FIR नहीं कराया जाता है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठै डाक्टरों के समर्थन में हम सभी ने यह फैसला लिया हैं।

नहीं ठीक हुई व्यवस्था तो जारी रहेगा हड़ताल

गौरव राय ने बताया कि हमने अस्पताल प्रशासन से जो मांग की थी उसे पर अगर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो हमरा हड़ताल जारी रहेगा क्योंकि हम इस तरह से काम नहीं कर सकते उन्होंने कहा कि पूरे देश की यही स्थिति है बीते कुछ दिनों में हमारे स्टाफ के साथ घटनाएं भी हुई है जो पूरे देश को पता है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *