Breaking News

गाजियाबाद के मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: दूधेश्वरनाथ मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के नारे, सुबह से शिव भक्तों की भारी भीड़ – Ghaziabad News

 

सावन के पहले दिन सुबह से ही दूधेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

आज से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में जुटे हैं। वहीं, कांवड़िए गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं।

दूर दराज से पहुंचते हैं शिव भक्त

गाजियानाद दूधेश्वर नाथ मंदिर दूर दूर तक के लोगों का आस्था का केंद्र है। यहां लाखों की संख्या में कावड़िए गंगाजल चढ़ाते है। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में तैयारियां ,सफाई और सजावट की जा रही हैं और उन्हें फूलों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया जाता है।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाइन में लगे शिवभक्त।

भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। और उन्हें जल, दूध, और अन्य प्रसाद चढ़ाया जाता है। भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है, जिसमें उन्हें जल, दूध, शहद और अन्य तरल पदार्थों से स्नान कराया जाता है। मंदिरों में आरती और भजन का आयोजन किया जाता है, जिसमें भक्त भगवान शिव की स्तुति करते हैं।

सभी मंदिरों में विशेष व्यवस्था

सावन के पहले दिन शिवालियों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं। गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी का कतारें लगी है। मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, मान्यता यह है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग निकले थे, जिसके चलते न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु यहां अपने इष्टदेव बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।

मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए शिवभक्त।

प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी है और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं। हर हर महादेव और भोलेनाथ की जय… सावन के पहले दिन महिलाएं, बच्चे और पुरुष जलाभिषेक करने मंदिर में आ रहे हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *