Breaking News

ईद पर बुलंदशहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों से की मुलाकात

बुलंदशहर में आगामी ईद त्योहार को लेकर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने विशेष पहल की है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का दौरा किया।

 

एसएसपी ने सर्राफा मार्केट, अंसारी मार्केट, अंबर मार्केट और कालाआम चौराहे पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों या अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत 112 नंबर या थाना प्रभारी को दें।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर भी मौजूद रहे।

 

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *