इटावा में रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हालांकि फिर भी 10 लोगों को हल्की चोट आई है। रोडवेज बस करीब 30 सवारियों को लेकर इटावा से बेवर जा रही थी। इसी दौरान दो घंटे से ज्यादा समय तक यात्री परेशान हुए। हादसा बसरेहर
.
बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम बसरेहर कस्बे में रामलीला समिति द्वारा निकाली जा रही रामबरात को लेकर पुलिस ने निर्माणधीन बाइपास पर रूट डायवर्जन किया था। बसरेहर कस्बा बसरेहर में निर्माणाधीन बाइपास पर स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित रोडवेज बस रोड के नीचे फुटपाथ में उतर गई।

बस में सवार थीं 32 सवारियां
इस हादसे की जानकारी देते हुए बस कंडक्टर अमित कुमार यादव ने बताया कि राजबहादुर बस चालक के साथ इटावा से बेवर के लिए जा रहे थे। बस में करीब 32 सवारियां मौजूद थीं। बसरेहर कल्ला बाग पर पुलिस ने निर्माणधीन बाइपास पर रूट डायवर्ट कर दिया था। बाइपास पर जाते समय मोहल्ला शाहजहांपुर के पीछे बस की स्टेरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित हो गई। सवारियों में चीखपुकार मच गई।

ड्राइवर के सूझबूझ की बाद रूकी बस
इसके बाद करीब 100 मीटर तक तो बस ऐसे ही चलती रही। ड्राइवर के सूझबूझ के बाद बड़ी मुश्किल से बस को रोका गया। लेकिन बस अनियंत्रित होकर रोड के नीचे खड़े उतर गई। जिसमें 10 सवारियां चोटिल हो गई। जिनको पीछे से आ रही दूसरी बस में शिफ्ट कर करके गंतव्य के लिए भेज दिया गया था।

इटावा से किशनी जाने के लिए बैठे ब्रह्मानंद ने बताया कि कुछ सवारियां रोडवेज बस में चली गई थी। रोडवेज बस में ज्यादा भीड़ की वजह से आधी सवारियां बाइपास पर 2 घंटे तक बैठी रही। जिनको नहीं अभी तक बस मिल पाए या नहीं प्रशासन द्वारा कोई सहायता प्रदान की गई है।
Source Agency News
Zaman Times