मुरादाबाद में हाईस्ट्रीट एरिया में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है।
मुरादाबाद के पॉश एरिया हाईस्ट्रीट में छात्राओं पर कार चढ़ाए जाने की घटना से मुरादाबाद के पुलिस कप्तान का मूड उखड़ा है। इस घटना में 12वीं की 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई थीं। जिनमें से 2 की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने इस पॉश एरिया में
.
कप्तान की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस यहां बीते तीन दिनों में 18 व्हीकल को सीज कर चुकी है। इनमें 11 कार और 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। एसएसपी की सख्त हिदायत है कि इस इलाके में बेवजह घूमते मिले युवकों से पूछताछ की जाए। उनके वाहनों के पेपर्स चेक किए जाएं। संदेह होने पर थाने लाया जाए और उनकी दी गई सूचनाओं के वेरिफिकेशन तक उन्हें कस्टडी में रखा जाए। बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले और दुपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने वालों के सख्ती के साथ चालान काटने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं। पुलिस इस एरिया में रेगुलर चेकिंग के जल्द ही बैरियर भी लगाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए स्थान भी चिन्हित किए जा रहे ह्रैं। ओवरस्पीड पर भी कैमरों और सेंसर की मदद से नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने साफ किया है कि नाबालिग बच्चे यदि वाहन चलाते मिलते हैं, उनके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Zaman Times