Breaking News

सोनभद्र में आईजीआरएस-पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस अव्वल:एसपी ने दी सभी को शुभकामनाएं, कुल 115 अंकों में से 115 अंक हासिल किए


उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने कुल 115 अंकों में से 115 अंक हासिल कर शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिले के सभी सीओ और थानेदारों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों को अपलोड किया जाता है और उनकी निगरानी की जाती है। दिसंबर माह में दर्ज शिकायतों को सोनभद्र पुलिस ने समय सीमा के भीतर निस्तारित किया। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड करने में भी तत्परता दिखाई, जिससे पुलिस को यह सम्मान प्राप्त हुआ। बेहतर प्रदर्शन, कुछ थाने रहे पीछे
जिले के 22 में से 20 थानों का प्रदर्शन बेहतर रहा। हालांकि, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और बभनी थाना मामूली अंकों से पीछे रह गए। इसकी वजह नेटवर्क की समस्या बताई जा रही है। एसपी मीणा ने सभी को लगातार इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *