दिनांक 7 फरवरी 2026 को यूनिटी आईटीआई में एक दिवसीय कौशल उत्सव 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने मॉडल एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री आर. के. यादव (प्राचार्य, जीआईटीआई अलीगंज), श्री ओम कुमार तिवारी (फोरमैन, जीआईटीआई अलीगंज), श्री आर. के. द्विवेदी (लखनऊ मंडल अध्यक्ष, प्राइवेट आईटीआई), श्रीमती छमा रानी (उषा मशीन), श्री सैयद मोहम्मद ज़िशान (सेवानिवृत्त जे.ई., यूपीपीसीएल), श्री सैयद किश्वर अब्बास रिज़वी (निदेशक एवं संपादक, ज़मन टाइम्स), श्रीमती आसमा हुसैन (फैशन डिज़ाइनर, आसमा हुसैन इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी), सुश्री आसमा (एमडी) सहित लाइट हाउस एवं श्री आशीष तिवारी हेड ऑफ रेमंड टेलरिंग सेंटर, अलीगंज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अभिभावकों, शिक्षकों एवं अन्य आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशिक्षार्थियों की रचनात्मकता व व्यावहारिक कौशल की सराहना की। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अपने हुनर को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
Zaman Times