Breaking News

नोएडा मे बनेंगे छह नए पिंक बूथ: क्राइम मैपिंग से चुनी गई जगह, सब इंस्पेक्टर समेत पांच महिला पुलिस कर्मी रहेंगी तैनात – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा में विगत साल बनाए गए पिंक बूथ। इससे महिलाओं को काफी आसानी हो रही है। इसी तर्ज पर छह नए पिंक बूथ बनाए जा रहे है।

मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने व अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में छह नए पिंक पुलिस बूथ बनेंगे। तीनों जोन में दो-दो नए पिंक बूथ बनकर तैयार है। इसी सप्ताह के अंत में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा नए पिंक बूथ का शुभारंभ किया जाएगा

.

क्राइम मैपिंग सिस्टम से हुआ चयन बूथ जनपद के उन स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध अधिक हैं। इसके लिए पुलिस टीम ने क्राइम मैपिंग सिस्टम का सहारा लिया है। इससे चेन, पर्स व मोबाइल झपटमारी और महिला अपराध से जुड़ी घटनाओं वाले इलाके की पहचान की गई है। आगामी महीनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाकों में भी पिंक बूथ की व्यवस्था की जाएगी। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर भी पिंक बूथ स्थापित करने की योजना पर काम हो रहा है। जिन महिला पुलिसकर्मियों की बूथ पर तैनाती होनी है उनको पहले से ही प्रशिक्षित कर दिया गया है।

यहां बनाए जा रहे पिंक बूथ अपर पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत बीते साल सात पिंक बूथ स्थापित किए गए थे। महिलाओं को इससे काफी मदद मिली। ऐसे में मिशन शक्ति अभियान को पर लगाने के लिए छह नए पिंक बूथ बनाए गए हैं। अब बूथ की संख्या जनपद में 13 हो जाएगी। इस बार नॉलेज पार्क, दादरी, फेज वन, सेक्टर-58, फेज दो और इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र में पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए ऐसी जगह या चौकियों का चयन किया गया है जहां घनी आबादी हो महिलाओं का आवाजाही ज्यादा हो।

प्राथमिक चिकित्सा तक मिलेगी बीते साल पुलिस कमिश्नर ने गेझा, बरौला और सेक्टर-51 चौकी में पिंक बूथ का शुभारंभ किया था। बूथ पर एक सब इंस्पेक्टर और चार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। यहां शिकायत दर्ज कराने आने वाली महिलाएं के बैठने समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उनके लिए उपलब्ध होंगी। महिलाओं के लिए वाश रूम, किचन और प्राथमिक चिकित्सा की भी यहां सुविधा मिलेगी। किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बूथ में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से मदद ले सकती हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *