Breaking News

धनतेरस पर टीवी फ्रिज के साथ वॉशिंग मशीन की शॉपिंग: एक दिन पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भीड़, एडवांस बुक कराए प्रोडक्ट – Agra News

दिवाली का बाजार सज चुका है। हर बाजार में भीड़ है। हर कोई अपनी जरूरत और पसंद का सामान लेने को शोरूम और दुकानों पर पहुंच रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी लोग अपनी पसंद का सामान लेने पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर कोई भी सामान लेना शगुन माना जाता है। इस

.

बाजार में सबसे अधिक 43 इंच के LED टीवी की मांग है। हालांकि टीवी का बाजार ऑनलाइन शॉपिंग से प्रभावित है। इसके बावजूद बहुत से लोग अपनी पसंद का टीवी लेने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं। RK मार्केटिंग के मैनेजर कपिल का कहना है कि धनतेरस पर सबसे अधिक 43 इंच के टीवी की मांग है।

हालांकि इससे बड़े 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच टीवी की खरीदार भी आ रहे हैं। इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, फ्रिज पसंद करने के लिए भी लोग परिवार के साथ शोरूम पर पहुंच रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने धनतेरस पर भीड़ अधिक देखते हुए अपने सामान पहले ही बुक करा लिए हैं। धनतेरस पर तो उन्हें सिर्फ डिलेवरी लेनी है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

भाजपा किसान मोर्चा ने घोषित की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय टीम, 9 उपाध्यक्ष और 10 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

  भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *