Breaking News

कानपुर में शू-टेक 2024 का आगाज आज: फुटवियर कंपोनेंट्स बनाने में इंडिया आत्मनिर्भर, 2028 तक 50 हजार करोड़ कारोबार पहुंचाना लक्ष्य – Kanpur News

शू-टेक 2024 के आयोजन पर प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते मुख्तारुल अमीन

कानपुर में आज यानी 16 अक्टूबर से शू-टेक 2024 का आगाज होने जा रहा है। इंडियन फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग (इफ्कोमा) निदेशक संजय गुप्ता ने कहा- फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग में भारत आत्मनिर्भर बन गया है।

.

उन्होंने बताया- देश में लगी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां घरेलू मांग के साथ-साथ कई अन्य देशों की डिमांड को पूरा कर रही है। आज देश में फुटवियर कंपोनेंट्स का कारोबार 20 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया है, कारोबार को वर्ष 2028 तक 50 हजार करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है।

चाइना को जल्द पीछे छोड़ेगा भारत

आज भारत की कंपनियां बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका समेत यूरोपीय देशों को कंपोनेंट्स निर्यात कर रही है। सुपर हाउस ग्रुप के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने बताया कि 10 साल पहले फुटवियर कंपोनेंट्स को भारत 90 प्रतिशत तक इंर्पोट करता था, लेकिन अब मात्र 10 प्रतिशत कंपोनेंट्स इंर्पोट किए जाते है।

फुटवियर कारोबार में पहले पायदान पर काबिज चाइना को जल्द ही इंडिया पीछे छोड़ देगा। बताया कि विश्वभर में फुटवियर कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग चाइना करता है। इसके बाद वियतनाम और तीसरे स्थान पर इंडिया है।

सरकार से की 4 मांगे, इंफ्रास्ट्रक्चर की दूर करें समस्या

सीएलई (चर्म निर्यात परिषद) असर कमाल ईराकी ने बताया कि विजन डाक्यूमेंट पर सीएलई काम कर रहा है। साथ ही उन्नाव के बंथर में तकरीबन 100 करोड़ की लागत से विश्वस्तर का डिजाइन स्टूडियों निर्माण की तैयारी चल रही है। इफ्कोमा के वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सरकार से 4 मांगे है, कि विदेश कंपनियां जो देश में मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं, वह 60 प्रतिशत घरेलू उत्पादन करें और 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी दें।

कम हो डिजाइन पेटेंट करने का समय

जल्द ही सरकार डिजाइन स्टूडियो को खोले बीते डेढ़ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या दूर कर रॉ मैटेरियल की उपलब्धता बढ़ाई जाए। साथ ही डिजाइन पेटेंट करने में पांच साल से अधिक का समय लगता है, जिससे विदेशी कंपनियां इसे कॉपी कर लेती है। डिजाइन पेटेंट करने में लग रहे समय को कम किया जाए।

65 मैन्युफैक्चर्स लगाएंगे 80 स्टॉल्स

प्रेस कांफ्रेस के दौरान क्रिएटिव इंडिया की निदेशक प्ररेणा वर्मा ने बताया कि कानपुर इंडियन फुटवियर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन शू-टेक 2024 का आयोजन KLC कांप्लेक्स बंथर में 16 व 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इस 14वें संस्करण में 65 मैन्युफैक्चर्स 80 स्टॉल्स लगाएंगे, जिसमें कानपुर के साथ-साथ दिल्ली, गुरुग्राम चेन्नई, बैंग्लोर आदि शहरों से लोग शामिल होंगे। इसमें 6 बेहतरीन कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *