Breaking News

इंटरनेशनल मेंस डे पर सेनको गोल्ड का विशेष कार्यक्रम: पुरुषों को खास महसूस कराने वाली एक्टिविटीज़ और मुस्कान से भरे चेहरे।

 

गोरखपुर के पार्क रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने इंटरनेशनल मेंस डे के अवसर पर 19 से 21 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुरुषों को खास महसूस कराने के लिए कई मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गईं, जिनमें पत्नियाँ भी शामिल हुईं।

पहले दो दिनों में पत्नियों को एक मज़ेदार गेम के तहत अपने पतियों की तारीफ करने का मौका दिया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए खुलकर अपने जीवनसाथियों की प्रशंसा की। इसके बाद स्टोर में लॉन्च किए गए प्लेटिनम और डायमंड के नए कलेक्शन को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

स्पेशल कलेक्शन को पेश करने के लिए पुरुष और महिला मॉडल्स ने अलग-अलग ज्वेलरी सेट पहनकर रेड कारपेट पर रैंप वॉक किया, जिसे कस्टमर्स ने काफी सराहा।

21 नवंबर को आयोजित गतिविधि में पत्नियों ने अपने पतियों के लिए खास संदेश लिखकर एक बॉक्स में डाले। बाद में पतियों को उन चिट्स में से अपने लिए लिखा सही संदेश पहचानना था। सही जवाब देने वालों को विजेता घोषित किया गया और सबने मिलकर केक काटकर जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान सेनको के डायरेक्टर रविश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन पुरुषों को सम्मान देना था जो बिना किसी प्रशंसा की उम्मीद के परिवार की खुशियों के लिए लगातार मेहनत करते हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *