Breaking News

ड्रोन तस्वीरों में देखें कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान: बेरियाघाट मेले में उमड़ी लाखों की भीड़, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ माहौल

 

हरदोई के ऐतिहासिक बेरियाघाट पर बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महास्नान का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय राजकीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान ड्रोन कैमरों से पूरे आयोजन का विहंगम दृश्य कैद किया गया।

सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ड्रोन फुटेज में गंगा तट से लेकर मेले के चारों ओर तक आस्था का सैलाब स्पष्ट दिखाई दिया। जहां तक नजर गई, वहां तक श्रद्धालु, दीप और आरती की लौ नजर आई।

मेला लगभग चार किलोमीटर के दायरे में फैला है, जिसे प्रशासन ने आठ जोनों में बांटा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम एन. राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह के निर्देशन में भारी पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिस तैनात की गई है। प्रत्येक जोन में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि घाटों पर छह गोताखोरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। महिलाओं की सुविधा के लिए 40 चेंज रूम बनाए गए हैं और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 35 पानी के टैंकर, 16 मोबाइल शौचालय और 20 अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की है। कुतवापुर गांव से मेला स्थल तक पांच किलोमीटर की सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा समतल कराया गया है। विभाग के जेई अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग पर लाइटिंग और सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

शाम को हुई गंगा आरती का दृश्य विशेष रूप से आकर्षक रहा। ड्रोन कैमरे की फुटेज में गंगा किनारे जगमग दीपों और भक्ति में लीन हजारों श्रद्धालुओं का नजारा अद्भुत था। आरती में विधायक आशीष सिंह की माता विमला देवी, विधायक प्रभाष कुमार, सपा नेता बृजेश वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजय मुंशी, विप्र कनौजिया, शिवम कटियार और कुलदीप यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *