Breaking News

सम्भल हिंसा को लेकर उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन से एरियल सर्वे, रात भर होती रही गश्त – Unnao News

 

उन्नाव में जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासनिक सतर्कता चरम पर रही। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख इलाकों जैसे किला, जामा मस्जिद, कसाई चौराहा और अन्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई। नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल

.

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ सोनम सिंह ने खुद संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। रात भर अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त करते हुए हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

ड्रोन से की गई निगरानी ड्रोन की मदद से इलाके का हवाई सर्वे किया गया। पुलिस ने इसे सुनिश्चित किया कि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। एरियल सर्वे के माध्यम से मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।

संभल की घटना के बाद उन्नाव पुलिस सतर्क हाल ही में संभल में हुई घटना के मद्देनजर उन्नाव पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। एसपी दीपक भूकर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यह है कि सभी लोग बिना किसी डर के अपनी धार्मिक गतिविधियां पूरी कर सकें।” उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है, और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर प्रशासन की निगरानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी है। किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों के साथ संवाद कर पुलिस ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है। पुलिस ने मुनादी कर लोगों को जागरूक किया और अपील की कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें। प्रशासन का मानना है कि जनता का सहयोग इन प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *