Breaking News

मौनी अमावस्या से पहले कौशांबी SP का सुरक्षा निरीक्षण, प्रयागराज रूट पर ट्रैफिक प्रतिबंध

 

कौशांबी पुलिस माघ मेला 2026 और आगामी मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनपद के प्रमुख चौराहों और डाइवर्जन प्वाइंट्स पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना था। एसपी ने थाना कोखराज क्षेत्र के सकाढ़ा तिराहा, बरीपुर बाईपास डाइवर्जन, रोही चौराहा और चरवा मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात को सुचारू रूप से चलाने, जाम की स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने पर जोर दिया।

विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि 19 जनवरी तक कोई भी भारी वाहन प्रयागराज की ओर न जा सके, ताकि माघ मेले के दौरान यातायात प्रभावित न हो। इस निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी और क्षेत्राधिकारी मंझनपुर भी मौजूद रहे।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *