Breaking News

प्रयागराज में RO/ARO अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा, अंतिम उत्तर कुंजी जारी न होने पर लोक सेवा आयोग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी।

 

आयोग पर प्रदर्शन के लिए जल्द तय की जाएगी तारीख।

RO/ARO की अंतिम उत्तर कुंजी जारी नहीं किए जाने से लाखों अभ्यर्थी आयोग की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। यही कारण है कि वह अब सड़क पर उतरकर बड़े आंदाेलन की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

.

संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के पंकज पांडेय व आशुतोष पांडेय की अगुवाई में इसे लेकर रविवार की देर शाम मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में प्रतियोगी छात्रों बैठक की। पंकज पांडेय ने कहा, आयोग से बार बार मांग किए जाने के बावजूद कट ऑफ व अंतिम उत्तर कुंजी और अंक पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। अब अभ्यर्थी बड़े आंदोलन करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

रविवार को ही अभ्यर्थियों ने बैठक कर बनाई रणनीति।

‘अभ्यर्थियों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रहा आयोग’

आशुतोष पांडेय ने कि आयोग हमारी मांगे नहीं मान रहा है जबकि कई बार ज्ञापन देने का बाद भी आयोग जवाब तक नहीं देता है। ऐसे में इस तानाशाही रैवए को अभ्यर्थी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग लगातार अपनी प्रतिष्ठा खोता जा रहा है ऐसे में छात्रों में आयु के प्रति गुस्सा और शक भी बढ़ता जा रहा है अगर आयोग अपनी कार्यप्रणाली और नीतिगत मुद्दों में बदलाव नहीं करता है तो छात्र फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी में खड़े दिखेंगे।

दरअसल, अभ्यर्थी प्री परीक्षा के संदर्भ में रिवाइज आंसर की जारी करने, कटऑफ जारी करने, स्कोरकार्ड जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

5 को कैंडल मार्च निकालकर एकजुटता का देंगे संदेश

5 नवंबर को सभी अभ्यर्थी एक कैंडल मार्च निकालेंगे। इसके माध्यम से सभी छात्रों को एकजुट करने का संदेश दिया जाएगा, जिससे सभी छात्रों में एक संदेश पहुंचे की अब समय आ गया है कि हम एक बड़े आंदोलन की तैयारी में अपने तैयारी को और मजबूत करें।

साथ ही सभी छात्र कल से डोर टू डोर कम्पेन भी निकालेंगे जिसमें उन्होंने डेलिगेशन, विश्वविद्यालय के छात्रावासों, पुस्तकालयों,मार्केट इत्यादि में नुक्कड़ संवाद करके सभी को इस आंदोलन के प्रति तैयार करने का भी संदेश देंगे। पंकज पाण्डेय, आशुतोष पांडेय, आशीष, संदीप, शेर सिंह आदि इसमें शामिल हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *