जर्जर सड़क।
अंबेडकरनगर के विकासखंड बसखारी में ग्राम सभा हंसवर में कूड़ा निस्तारक केंद्र तक बनवाई गई आरसीसी सड़क मात्र दो वर्षों में ही जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में लाखों रुपए खर्च किए गए थे। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग और मानकों की अनदेखी के कारण सड़क की उम्र कुछ महीनों तक ही सीमित रह गई। वर्तमान में सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है। इससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम सभा के मोहल्ला अकेलवा में भी निर्मित आरसीसी सड़क की स्थिति खराब होने लगी है। कोमल, लल्लन, राम केवल, राम नेवल, रामदुलारे, गंगाराम, अशोक और सूर्यभान सहित अन्य ग्रामवासियों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनकी मांग है कि नई सड़क का निर्माण सही तकनीकी और गुणवत्ता के साथ किया जाए।
Zaman Times