Breaking News

बलरामपुर में निकली अली जयंती पर रैली: हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, धार्मिक झंडे के साथ तिरंगा भी लहराया – Balrampur News

बलरामपुर के नगर में हजरत अली की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर रैली को पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया है। इस रैली में हजारों की संख्या में हजरत अली को मानने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। आयोज

.

जिले में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोग हर्षो उल्लास के साथ अली की जयंती को मनाए आए। रैली के दौरान नगर क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। बलरामपुर में बीती रात हजरत अली की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिसमें इनको मानने वाले लोगों ने जश्न के साथ कार्यक्रम को मनाया है। इसके साथ ही जश्न के साथ लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। अली की शिक्षाओं को याद किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बलरामपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।

पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी

बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी है। रैली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसको देखते हुए रैली भ्रमण के दौरान पुलिस के जवान मौजूद रहे हैं। मामले पर मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक मानकर मनाया गया है।

इनको मानने वाले मो शकील कहते हैं कि हजरत अली एक कुशल सेनानी और महान योद्धा थे। उनका शौर्य और रण कौशल अतुलनीय था। समकालीन सेनानी उनका नाम सुनकर भय से कांप उठते थे। लगभग सभी इस्लामी युद्धों में उन्होंने शत्रुओं का सामना व्यक्तिगत रूप से किया। उन्हें परास्त किया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *