Breaking News

राजभवन का ऊर्जा संरक्षण संदेश: दीक्षांत समारोह में शामिल होने ट्रेन से जौनपुर जाएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर की बजाय ट्रेन से जौनपुर पहुंचेंगी। यह फैसला सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल बेगमपुरा एक्सप्रेस से लखनऊ से जौनपुर तक सफर करेंगी। वह सुबह 7:20 बजे लखनऊ से रवाना होकर लगभग 10:30 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इस दौरान उनके साथ विशेष कार्याधिकारी, सहयोगी अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों का दल भी मौजूद रहेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन को राजभवन से अंतिम प्रोटोकॉल मिलने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आधिकारिक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

राज्यपाल की यात्रा को देखते हुए रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।

यदि कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होता है, तो राज्यपाल का जौनपुर में रात्रि प्रवास भी हो सकता है। ऐसे में दीक्षांत समारोह के अलावा विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठकें तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रम भी उनके दौरे में शामिल किए जा सकते हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

अलीगढ़ में मौसम ने बदली करवट, ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी; 12वीं तक स्कूल बंद

  अलीगढ़: सितंबर के आखिरी दिनों में अलीगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *