Breaking News

परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में आज से होगी निपुण असेसमेंट-परीक्षा: 87 लाख बच्चे देंगे परीक्षा, 100 से अधिक न्याय पंचायतवार अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी – Ambedkarnagar News

इसके लिए विभाग ने सभी विद्यालयों में एक दिन पहले ही ओएमआर शीट भेज दी है। सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को समय पर ओएमआर शीट के स्कैनिंग के निर्देश दिए गए है। कक्षा एक से तीन तक के लिए एक ओएमआर शीट पर दस बच्चों का शैक्षिक आकलन किया जाएगा, जिसे शिक्षक द्

.

  1. अम्बेडकरनगर में परिषदीय एवं कस्तूरबा विद्यालयों में आज से निपुण असेसमेंट परीक्षा होंगी।सोमवार को पहले दिन कक्षा एक से तीन व मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 100 से अधिक न्याय पंचायतवार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
  2. जिले मे 1582 परिषदीय विद्यालय एवं आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय है। इन विद्यालयों मे 187840 बच्चे पढ़ते है। इनके शैक्षिक आकलन के लिए निपुण असेसमेंट परीक्षा कराया जाता है। परीक्षा के पहले दिन आज कक्षा एक से तीन तक के 79471 बच्चे परख एप पर परीक्षा देंगे। वहीं 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक के 108369 बच्चों की परीक्षा कराई जाएगी।

100से अधिक अधिकारियो कर्मचारियों की लगाई गयी ड्यूटी निपुण असेसमेंट टेस्ट के लिए जिले के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक अधिकारी पांच-पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। निरीक्षण के दौरान नामांकित बच्चों की संख्या के साथ परीक्षा में उपस्थित बच्चों की संख्या को भरना होगा।

बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार कक्षा एक के 26354 बच्चे, कक्षा दो के 25979 व कक्षा तीन के 27138 बच्चों को 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा में भाग लेना है। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में कक्षा चार में 29139 बच्चे, कक्षा पांच में 28,335 कक्षा छह में 18,146 बच्चे पंजीकृत हैं। जबकि कक्षा सात में 17,162 व कक्षा आठ में 14,867 बच्चे पंजीकृत हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *