Breaking News

प्रियंका गांधी आज भरेंगीं पर्चा, नामांकन से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने यूं की हौसला अफजाई

 

Image Source : PTI
अपने परिवार के साथ प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगी। इस दौरान कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कल रात ही वायनाड पहुंच चुकी हैं जहां गांधी उन्होंने रात को स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। आज प्रियंका के नामांकन के दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ साथ कई दूसरे नेता मौजूद रहेंगे।

नामांकन से पहले प्रियंका-राहुल का रोड शो

नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे कलेपट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो करेंगे। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीते हैं, इसलिए उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया है।

priyanka gandhi

Image Source : PTI

प्रियंका गांधी

‘संसद में आगमन का इंतजार’

वहीं, प्रियंका के नामांकन से पहले कारोबारी पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी हौसला अफजाई की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट के जरिए कहा, “नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रियंका. आपका समर्थन करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं। देश आपके स्वयं के अभियान और संसद में आगमन का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।”

जीत मिली तो पहली बार प्रियंका सदन में दिखेंगी

वायनाड सीट से अगर जीत मिल गई तो प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह कांग्रेस के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

संसद में साथ-साथ नजर आएंगे गांधी फैमिली के 3 सदस्य

प्रियंका गांधी जीत के बाद पहली बार इस सीट से सांसद बनेंगी और यह पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में साथ-साथ दिखेंगे। बता दें कि वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा और वोटों की गिनती  23 नवंबर को होगी।

Source Agency News 

About Zaman-Admin

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा संदेश

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *