Breaking News

लखनऊ के मंदिरों में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी: पितरों की विदाई के साथ शारदीय नवरात्र की 3 अक्टूबर से शुरुआत – Lucknow News

 

अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 अक्टूबर को देर रात 12:18 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन 4 अक्टूबर को देर रात 2:58 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर, गुरुवार से होगी। नवरात्र का समापन 11 अक्टूबर

.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष नवरात्र का आरंभ विशेष संयोगों के साथ हो रहा है। हस्त नक्षत्र और इंद्र योग के साथ 3 अक्टूबर को कन्या लग्न प्रातः 6 बजे से 7:05 बजे तक रहेगा, जो घटस्थापना के लिए विशेष रूप से शुभ है। अभिजित मुहूर्त भी 11:31 बजे से 12:19 बजे तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्तों में मां दुर्गा की पूजा और घटस्थापना की जा सकती है।

लखनऊ के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां जोरों पर: नवरात्र उत्सव को लेकर राजधानी के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। चौक के बड़ी कालीजी मंदिर और छोटी काली मंदिर में 3 से 11 अक्टूबर तक नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। घसियारी मंडी स्थित कालीवाड़ी मंदिर में भी नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां श्रद्धालु पूरे नौ दिन मां की आराधना करेंगे। शास्त्रीनगर के दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान मेले का आयोजन होगा, जहां माता की चुनरी, नारियल, लौंग, धूप, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।

इक्यावन शक्तिपीठ में विशेष पूजा: नंदना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ धाम में भी 3 से 11 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर की अध्यक्ष तृप्ती तिवारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे आचार्य धनंजय पाण्डेय द्वारा कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। पूरे नवरात्र में पिंडी पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा, जिसमें सभी भक्त भाग लेंगे। नवरात्र के प्रथम दिन मां का नीलांबर श्रृंगार किया जाएगा।

मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज: मनकामेश्वर मंदिर में नवरात्र के दौरान विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम को मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। 3 अक्टूबर को घटस्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत होगी, और 11 अक्टूबर को नवमी पर कन्या पूजन के बाद नवरात्र का समापन होगा।

अलीगंज का बड़ा और छोटा हनुमान मंदिर: अलीगंज के बड़े हनुमान मंदिर में भी शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना होगी। यहां नवरात्र के पूरे नौ दिनों में भव्य भंडारा और माता की विशेष आरती का आयोजन होगा। 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। छोटा हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर नवरात्र का उत्सव मनाएंगे।

काली मंदिर, ठाकुरगंज: ठाकुरगंज के काली मंदिर में नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा-पाठ और माता की आराधना की जाएगी। यहां परंपरागत रूप से भक्त नौ दिनों तक माता की पूजा में शामिल होते हैं। नवरात्र के दौरान हर दिन शाम को विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

काली बाड़ी मंदिर, आलमबाग: आलमबाग स्थित काली बाड़ी मंदिर में बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को घटस्थापना और मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पूरे नवरात्र उत्सव के दौरान मां की आराधना, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवमी के दिन यहां विशेष हवन और भोग प्रसाद का वितरण होगा।

लालबाग दुर्गा मंदिर: लालबाग स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। यहां श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री दुर्गा मंदिर, गोमती नगर: गोमती नगर के श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान हर दिन विशेष पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। यहां कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस बार भक्तों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *