Breaking News

प्रयागराज-एमपी का सफर होगा आसान: मांडा-लालगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने योगी का जताया आभार – Mirzapur News

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम का आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मांडा-लालगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मार्ग के विकास के लिए शासन स्तर से 473.84 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना प्रयागराज से मध्य प्रदेश के

.

उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने राज्यपाल के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी है। 3.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के विकास में 5 वर्षीय अनुरक्षण का काम भी शामिल है। चालू वित्त वर्ष में इस परियोजना के लिए 3 करोड़ 79 लाख 7 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।

सीएम का आभार जताया केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लालगंज, इलाहाबाद और मध्य प्रदेश के बीच यातायात को सुगम बनाएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *