Breaking News

कानपुर में आज बिजली कटौती: सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में कई घंटे तक नहीं आएगी बिजली, केस्को मरम्मत कार्य कराएगा – Kanpur News

 

| 

कानपुर में सोमवार को बिजली विभाग केस्को द्वारा मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सिविल लाइंस, तुलसी अस्पताल और लीलामणि अस्पताल में बिजली की सप्लाई नहीं रहेगी। साथ ही परमट मंदिर, बाबा घाट, ग्रीन पार्क चौराहा, विष्णुपुरी, तिवारी घाट क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा बर्रा गांव, मेस्टन रोड, गोविंदनगर और विद्यार्थी मार्केट में भी बिजली कटौती की जाएगी। केस्को के अधिकारियों के अनुसार, यह आवश्यक मरम्मत कार्य है जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। नागरिकों से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की गई है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *