कानपुर देहात जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें जेल भेज दिया। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की ध
.
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में थाना रसूलाबाद पुलिस ने 04 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस ने 03 व्यक्तियों, थाना बरौर पुलिस ने 02 व्यक्तियों, थाना मंगलपुर पुलिस ने 02 व्यक्तियों, थाना शिवली पुलिस ने 01 व्यक्ति, थाना भोगनीपुर पुलिस ने 04 व्यक्तियों तथा थाना रुरा पुलिस ने 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की।
पुलिस ने किया शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि जिले में कोई भी व्यक्ति शांति को भंग न कर सके और कानून-व्यवस्था कायम रहे। आने वाले समय में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे
Source Agency News
Zaman Times