Breaking News

लखनऊ में पुलिस ने किया पैदल मार्च: डीसीपी वेस्ट ओमवीर सिंह सड़क पर उतरे, सकुशल त्योहार मनाने की कवायद – Lucknow News

 

लखनऊ में नवरात्रि त्योहार के अवसर पर डीसीपी वेस्ट ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठाकुरगंज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ गस्त किया। उनका उद्देश्य त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना था।

.

डीसीपी वेस्ट ओमवीर सिंह ने एसीपी चौक राजकुमार सिंह के साथ बालागंज चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया।

इस दौरान इंस्पेक्टर श्रीकांत राय और बालागंज चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने भी भारी पुलिस बल के साथ गस्त किया। उन्होंने अवैध अतिक्रमण कर जाम लगाने वालों को सख्त हिदायत दी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। यह कदम त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मां दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाता है। ऐसे मे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ठाकुरगंज पुलिस द्वारा रोज गस्त बढ़ाई जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *