Breaking News

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट में ‘गांजा’ उगा रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Image Source : ANI/PEXELS
सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्रेटर नोएडा में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि अपने ही फ्लैट में गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने शख्स को अवैध रूप से गांजा उगाते हुए पकड़ा है और गिरफ्तार भी कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि इतने लोगों के बीच शख्स इतनी आसानी से कैसे इस अपराध को अंजाम दे रहा था।

6 महीने से गांजा उगा रहा था शख्स

मंगलवार को पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि ग्रेटर नोएडा का एक व्यक्ति 10वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में गांजा उगाते हुए पकड़ा गया है। आरोपी का नाम राहुल चौधरी है और वह उत्तर प्रदेश के ही मेरठ जिले का मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, वह करीब छह महीने से गांजा उगा रहा था।

खेती की अत्याधुनिक अत्याधुनिक काम

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल चौधरी अपने फ्लैट में खेती की अत्याधुनिक व्यवस्था के साथ भांग उगा रहा था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के अपार्टमेंट से गांजे के 80 पौधे और दो किलोग्राम से अधिक भांग भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बीटा-2 क्षेत्र में पी-3 गोल चक्कर के पास गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली से 787 किलो गांजा हुआ था जब्त

इससे कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा था जो कि कथित तौर पर ट्रक में 787 किलोग्राम गांजाछिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पंजीकरण नंबर वाले एक ट्रक को रोका। इस ट्रक को बरेली निवासी मोहम्मद जाबिर नामक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर 787 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बाद भी क्यों बढ़ रहा तनाव? सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी का कड़वा सच

  Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *