Breaking News

मैनपुरी में जिला बदर आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई: दो जिला बदर आरोपियों को किया तड़ीपार, जिले की सीमा से किया बाहर – Mainpuri News

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नादऊ में पुलिस की भारी तादाद ने गांव में हड़कंप मचा दिया। जब पुलिस बल अचानक गांव में पहुंचा, तो ग्रामीण यह समझ नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है। किसी घटना के बिना इतनी बड़ी पुलिस फोर्स का गांव में आना ग्रामीणों

.

जैसे ही पुलिस ने दो जिला बदर आरोपियों—नेकसे लाल और रोशन लाल—को हिरासत में लिया, गांव में मौजूद लोगों को सच्चाई का पता चला। पुलिस ने गांव में अनाउंसमेंट करते हुए ढोल बजाए और इन दोनों आरोपियों को मैनपुरी जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया। उन्हें हिदायत दी गई कि यदि वे तय समय के अंदर जिले में कहीं नजर आए, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के नादऊ गांव से जुड़ा हुआ है। रविवार की शाम जब भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा, तो ग्रामीणों ने अचंभे में आकर एक-दूसरे से जानकारी लेनी शुरू कर दी। इसके कुछ ही समय बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और अनाउंसमेंट कर उन्हें गांव से बाहर किया।

कार्रवाई होते देख गांव में भारी भीड़ जमा हो गई

यह कार्रवाई गुंडा एक्ट के तहत डीएम के निर्देशों के पालन में की गई है। हालांकि, कार्रवाई होते देख गांव में भारी भीड़ जमा हो गई, और दोनों जिला बदर आरोपियों को तड़ीपार कर दिया गया। इस कार्रवाई के पीछे मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव का भी असर बताया जा रहा है, जिसके कारण पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है, ताकि अपराधियों पर नकेल डाली जा सके और समाज में फैले अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *