Breaking News

‘मैं ट्रंप से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं’: अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर पीएम मोदी का रिएक्शन

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (9 सितंबर 2025) को बताया कि वह पीएम मोदी से अगले हफ्ते बिजनेस मामलों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्हें विश्वास है कि व्यापार से संबंधित बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी की नई संभावनाओं को उजागर करेगी। मोदी ने कहा कि उनकी टीम इन चर्चाओं को जल्द पूरा करने पर काम कर रही है और वह राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। दोनों देश मिलकर अपने नागरिकों के लिए उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता सफल होगी। वह जल्द ही अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे। यह बातचीत द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत मानी जा रही है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि व्यापार समझौते में बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है।

ट्रंप ने कहा कि आने वाले हफ्तों में वह प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं और भरोसा है कि बातचीत बिना किसी मुश्किल के पूरी होगी। यह टिप्पणी भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार का संकेत देती है। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस से तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है।

भारत ने अमेरिकी टैरिफ को अनुचित और विवेकहीन बताया है। रूस से तेल खरीदने का फैसला राष्ट्रीय हित और बाजार की परिस्थितियों के आधार पर किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था कि दोनों देशों के बीच विशेष संबंध हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी शानदार प्रधानमंत्री हैं, हालांकि कुछ मामलों में उन्हें मोदी के काम पसंद नहीं आ रहे हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा संदेश

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *