Breaking News

पीएम मोदी टोक्यो पहुंचे, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया भव्य स्वागत और मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो देशों (जापान-चीन) की चार दिवसीय यात्रा में जापान पहुंच चुके हैं. जापान पहुंचते ही उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं टोक्यो पहुंच गया हूं. भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मजबूत कर रहे हैं.  मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा. जापान पहुंचते के साथ ही पीएम मोदी ने भारतीयों मूल के लोगों से मुलाकात की. भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मोदी ने भी अभिवादन स्वीकार किया. विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय प्रवासियों से जुड़ाव मोदी की कूटनीति का अहम हिस्सा रहा है, जिससे पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट मजबूत होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के कदमों पर मुख्य ध्यान रहने की संभावना है. प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएगी.

प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता 
रिपोर्ट के मुताबिक मोदी ने रवाना होने से पहले कहा था कि मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी.’ मोदी 2 दिवसीय जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे. उनकी यात्रा के पहले दिन होने वाली वार्ता में जापान की तरफ से भारत में अपने निवेश लक्ष्य को दोगुना करने का वादा किए जाने की उम्मीद है और दोनों पक्षों की तरफ से रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.

 

About Zaman-Admin

Check Also

मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज, बोले- उनका कद भगवान से भी ऊंचा

  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *