Breaking News

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राहगीर को रौंदा, मौत: फिरोजाबाद में एटा-टूंडला मार्ग पर हादसा, नशे में था चालक, परिजनों ने किया रोड जाम – Firozabad News

 

फिरोजाबाद के एटा टूंडला पर थाना रजावली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने पैदल जा रहे राहगीर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एटा टुंडला मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कर

.

थाना रजावली के कस्बा नगला बीच मे एक ट्रैक्टर चालक ने बाजार से गुजर रहे राहगीर सुरेश नाथ पुत्र कपूर नाथ को रौंद दिया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था और ट्रेक्टर को पूरे रोड पर लहराकर चला रहा था। ट्रैक्टर ने सबसे पहले सड़क से गुजर रहे राहगीर सुरेश को टक्कर मारी और उसके ऊपर से निकलता हुआ सड़क के दूसरी तरफ खड़ी मोटरसाइकिल की तरफ जा पहुंचा। गनीमत रही कि बाइक चालक ने ट्रैक्टर को अपनी तरफ आता देख जल्द ही बाइक हटा ली और दूसरा हादसा होने से बच गया।

जैसे ही बाजार के लोग कुछ समझ पाते ट्रैक्टर चालक उसे लहराते हुए भागने लगा। लेकिन बाजार में मौजूद लोगों ने उसे ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। सुरेश की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने नगला बीच में टूंडला-एटा मार्ग जाम कर दिया। नाराज परिजन सड़क के बीचों बीच बैठ गए। इसके कारण सड़क के दोनों ओर आवागमन रुक गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर विनय मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *