लड़कियों को हर हाल में आगे बढ़ना होगा। जब पढ़ाई की है तो लोकेशन नहीं देखना चाहिए। अच्छी अपॉर्चुनिटी जहां कहीं भी मिले उसके लिए जाना चाहिए। हमारे पेरेंट्स भी हमारा पूरा सपोर्ट करते हैं।
.
इंटरव्यू के दौरान ये सवाल भी पूछा गया कि घर से इतनी दूर, अहमदाबाद जाने के लिए इजाजत मिलेगी, इसका मैंने जवाब दिया कि मेरे पेरेंट्स हर कंडीशन में मेरा सपोर्ट करते हैं।
ये कहना है लखनऊ की गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक की इलेक्ट्रॉनिक की 3rd ईयर छात्रा प्रकृति गुप्ता का। वह कहती हैं, हर राउंड का इंटरव्यू बेहद अच्छा इंटरेक्शन रहा है। जॉब के साथ बीटेक करने का भी मौका मिलेगा। टाटा बहुत बड़ा ग्रुप है। नमक से लेकर कार तक टाटा ग्रुप बनाती है।
कैंपस@लखनऊ सीरीज के 103वें एपिसोड में लखनऊ के राजकीय पॉलिटेक्निक में टाटा मोटर्स के जॉब फेयर में पहुंची फीमेल स्टूडेंट्स से बातचीत..
कंपनी अच्छी और पैकेज भी अच्छा
मैकेनिकल प्रोडक्शन की थर्ड ईयर स्टूडेंट सोना यादव कहती हैं कि आज कैंपस ड्राइव के दूसरे दिन इंटरव्यू देने आई थी। टेक्निकल राउंड इंटरव्यू हुआ। कंपनी बेहद अच्छी है और पैकेज भी अच्छा है। जॉब के साथ बीटेक करने का अवसर भी मिल रहा है।
2 राउंड हुआ इंटरव्यू
इलेक्ट्रिकल ब्रांच की निशि पाल कहती हैं कि कंपनी अच्छी है और जॉब के साथ-साथ गणपति यूनिवर्सिटी से बीटेक करने का भी मौका मिलेगा। इसलिए मैं यह जॉब करना चाहती हूं। दो राउंड का इंटरव्यू हुआ है पहला टेक्निकल इंटरव्यू था उसके बाद HR राउंड हुआ।
मुझे सिलेक्ट होने की उम्मीद
इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच की भूमिका गुप्ता कहती हैं, इंटरव्यू के दौरान एप्लिकेशन वाले सवाल ज्यादा थे। ओवरऑल मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा रहा। उम्मीद है मेरा सिलेक्शन हो जाएगा।
इंटरव्यू के दौरान 2 तरीके के सवाल पूछे गए
प्रतिमा कहती हैं कि 2 राउंड में इंटरव्यू हुआ। पहले टेक्निकल राउंड हुआ फिर HR राउंड हुआ। दोनों राउंड में अलग-अलग सवाल तरीके से सवाल पूछे गए थे।
जॉब ऑफर के साथ नहीं है कोई बॉन्ड
दिव्या सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स का अहमदाबाद प्लांट में इलेक्ट्रिक बस बनती है। इस जॉब ऑफर की सबसे खास बात ये है कि बीटेक करने का मौका तो मिल ही रहा है,पर कोई बॉन्ड भी नहीं है। हर लिहाज से बेहद अच्छा ऑफर है।
2 दिन में पहुंचे करीब 2700 स्टूडेंट्स
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि टाटा मोटर्स अच्छी कंपनी है। इसका बड़ा नाम है। सबसे अच्छी बात ये है कि जॉब के साथ डिग्री करने का मौका भी मिल रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स के साथ उनके पेरेंट्स भी बेहद एक्साइटेड है। एक-दो दिन में फाइनल लिस्ट जारी होगी।
Source Agency News
Zaman Times