Breaking News

श्लोका मेहता के बच्चों की मस्ती देख खिल उठा पापा आकाश अंबानी का चेहरा

 

Image Source : INSTAGRAM
बच्चों के साथ आकाश अंबानी।

अंबानी फैमिली हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान से ही ये परिवार लाइमलाइट से दूर नहीं रहता। अंबानी फैमिली के हर सदस्य का अपना अलग रुतबा है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े लाडले बेटे आकाश अंबानी भी किसी मामले में पीछे नहीं हैं। आकाश अंबानी अक्सर अपनी पत्नी श्लोका मर्चेंट के साथ नजर आते हैं। श्लोका और आकाश की जोड़ी एक साथ परफेक्ट लगती है। श्लोका और आकाश दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं, जिनका नाम पृथ्वी और वेदा है। दोनों ही बच्चे काफी क्यूट हैं और इसकी एक झलक आपको इस वीडियो में देखने को मिलेगी जो हम आपके लिए लाए हैं। सामने आए इस वीडियो में अंबानी फैमिली के क्यूट बच्चों का स्पेशल और प्यार भरा मोमेंट देखने को मिल रहा है।

वीडियो में दिखा भाई-बहन का प्यार

इस वीडियो में आप आकाश अंबानी को नीली शर्ट और बेज ट्राउजर में देख सकते हैं, जो अपने दोनों बच्चों वेदा और पृथ्वी के पास नजर आ रहे हैं। आकाश अंबानी अपने दोनों बच्चों को खेलता देख रहे हैं। आकाश के लाडले पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा के साथ मस्ती कर रहे हैं। हाथी वाले ग्रे आउटफिट में पृथ्वी नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही वेदा भी हैं, जो अपने भाई के हाथ खिलौना लेने की कोशिश में लगी हैं। पृथ्वी वेदा का लाइट वाला खिलौना लेकर उछल-कूद करते भी दिखते हैं। वीडियो में भाई-बहन का प्यार साफ दिख रहा है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय कर रहे हैं। दोनों का ये स्पेशल मोमेंट देख आकाश अंबानी का चेहरा भी खिल उठा है और वो इस पल के गवाह बन रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग दोनों बच्चों की तारीफें कर रहे हैं। कई लोग श्लोका और आकाश अंबानी की भी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों ही बच्चों की परवरिश कपल काफी अच्छे से कर रहा है। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘कितने प्यार और स्वीट हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्यूट…भगवान इन्हें खुश रखें।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा।’

कब हुई थी शादी

बता दें, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों बचपन के दोस्त थे। साथ में पढ़ाई करने के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था और फिर शादी का फैसला किया। अब दोनों एक बेटे पृथ्वी और बेटी वेदा के पेरेंट्स हैं। श्लोका दोनों ही बच्चों की परवरिश का काफी ख्याल रखती हैं। अनंत अंबानी की शादी में भी ये दोनों बच्चे खूब धमाचौकड़ी करते नजर आए थे। पृथ्वी के कई वीडियो काफी वायरल हुए थे।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *