Breaking News

मुजफ्फरनगर में ओवर-स्पीड बाइक डिवाइडर से टकराई: एक की मौत, CCTV कैमरा में कैद हुई घटना, एक व्यक्ति गंभीर घायल – Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे के पुराने हाईवे पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से 55 वर्षीय सतपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

.

घटना के अनुसार, कैल्लनपुर गांव निवासी सतपाल अपने साथी उमेश कश्यप की मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से मुजफ्फरनगर गए थे। लौटते समय जब वे पुरकाजी पहुंचे, तो मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत की सूचना पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने स्वजन को किसी प्रकार समझाकर शांत किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सदर, राजू कुमार साव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *