बहराइच में रविवार की शाम अलग अलग इलाकों में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
.
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में स्थित किशुन पुर माफी ग्राम के पास दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें मटेरा चौराहे के रहने वाले नूर आलम व दूसरी बाइक पर सवार रामदेव सोनी निवासी नंदवल गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जहां पर इलाज के दौरान रामदेव सोनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वही जरवल इलाके में स्थित संजय सेतु के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक निवासी तौकलपुर थाना कैसरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Source Agency News
Zaman Times