Breaking News

सड़क हादसे में एक की मौत: महराजगंज में नाली से बह रहे पानी के कारण हुआ हादसा, शव रखकर किया चक्का जाम – Maharajganj News

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार रात 10 बजे गोपाला में एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह 7 बजे मृतक के परिजनों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि नाली की उचित मरम्मत न होने और उसका पानी सड़क पर बहने के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन की लापरवाही पर स्थानीय लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने के बाद थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया-बुझाया और लिखित शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *