Breaking News

ECCE एजुकेटर भर्ती को लेकर वायरल सूची पर सफाई, विभाग ने बताया भ्रामक और निराधार खबर

 

हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECCE एजुकेटर पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर फैली एक कथित चयन सूची ने हड़कंप मचा दिया है। विभाग ने इस सूची को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

जिले में प्राथमिक विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ECCE एजुकेटर के कुल 210 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए करीब 4590 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, पहले चरण में एक रैंडम चयन सूची तैयार की जाती है, जिसमें रिक्त पदों की संख्या से लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच कर अंतिम सूची जारी की जाती है।

फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया जारी है और अंतिम चयन सूची अभी तैयार नहीं हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक ऐसी सूची वायरल हो रही है, जिसमें कुछ नामों के साथ नियुक्ति पत्र भी दिखाए जा रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन गई है।

कई उम्मीदवारों का कहना है कि वायरल सूची में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्हें लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। इस वजह से मेरिट के आधार पर चयन की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग स्थिति स्पष्ट करने के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

इस पूरे मामले पर विभागीय अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि वायरल हो रही सूची पूरी तरह फर्जी है और इसका भर्ती प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन सूची सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही जारी की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना का ही इंतजार करें।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *