Breaking News

अब बस्ती में पासपोर्ट बनेगा और आसान, मोबाइल वैन से तीन दिन में 120 आवेदकों को सुविधा

 

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने बस्ती में मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की है। सोमवार को मुख्य डाकघर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने सेवा का उद्घाटन किया।

 

यह सेवा 1, 2 और 3 सितंबर तक मुख्य डाकघर बस्ती में उपलब्ध रहेगी। प्रतिदिन 40 सामान्य अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर VAN-1 केंद्र का चयन कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदन मोबाइल वैन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इस सेवा से दूरदराज क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्हें पासपोर्ट के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बस्ती में स्थाई पासपोर्ट सुविधा स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार यह मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा साल भर विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराई जाएगी।

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *