Breaking News

गाजियाबाद में 32 महीने बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा: जुमे की नमाज पढ़ने के बाद घर से निकला था, पुलिस ने कहा गंगनहर में डूब गया – Ghaziabad News

एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जावेद, अनस, तनसीर, हासिम,अंजली और तोहिन निवासी मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के मोदीनगर के मुरादनगर की नूरगंज कॉलोनी से दो साल आठ माह माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक के मामले में अब नया मोड आ गया है। कोर्ट के आदेश पर मुरादनगर थाने में छह लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

.

नगर की नूरगंज कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुहैल गत 21 मार्च 2022 को जुमे की नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो भाई सलमान ने सुहैल के लापता होने की रिपोर्ट मुरादनगर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि कॉलोनी निवासी युवकों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। पुलिस के अनुसार नहाते समय युवक नहर में डूब गया। अभी तक भी युवक का शव नहीं मिला है। परिजनों ने अपहरण करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस कमिशनर सहित अन्य पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई ,लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद परिजनों ने गाजियाबाद कोर्ट में याचिका डाली। गाजियाबाद कोर्ट ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जावेद, अनस, तनसीर, हासिम,अंजली और तोहिन निवासी मुरादनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *